मुख्यमंत्री गहलोत का ट्वीट- अपने घरों के अंदर रहना जारी रखें, एक साथ ही हम लड़ सकते हैं और इसे हरा सकते हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट कर आने वाले दिनों में भी लोगों से घर में ही रहने की अपील की। उन्होंने लिखा कि सभी से मेरी अपील है कि कृपया अपने घरों के अंदर बने रहना जारी रखें। जो इस महामारी के दौरान सबसे सुरक्षित जगह है। हमें इस कठिन समय को धैर्य और सकारात्मक मानसिकता के साथ पार करने की आवश्यकता है। कृपया याद रखें, एक साथ ही हम लड़ सकते और हरा सकते हैं।


इसके साथ अशोक गहलोत ने लिखा की राज्य सरकार और पूरे राज्य का तंत्र जीवन बचाने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। हम लोगों की समस्याओं से निपटने के लिए समर्पित हैं। लॉकडाउन के नियमों और डॉक्टरों की सलाह का पालन करकें। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों, अधिकारियों और पुलिस का सहयोग करते रहें, जिनका एकमात्र उद्देश्य यू को सुरक्षित रखना है।


अशोक गहलोत का ट्वीट




लॉकडाउन मे आगे क्या


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से बातचीत में संकेत दिए कि प्रदेश में अब ‘मॉडिफाई लॉकडाउन’ लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और कपड़ा जैसे कुछ क्षेत्रों को सशर्त छूट दी जा सकती है। जिसके साथ मोबाइल शॉप और होम डिलीवरी के रेस्त्रां खोलने की प्लानिंग की जा रही है। वहीं  हालात सामान्य होने तक सिनेमा-स्कूल बंद ही रहेंगे।  शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल न होने का प्रतिबंध बना रहेगा। छूट के बावजूद  बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से सभी को पालन करना ही होगा।  इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरीके का कोई मूवमेंट नहीं होना चाहिए।  


Popular posts
अनुपम खेर ने शेयर किया मयामी में बच्चों को हैंड वॉश सिखा रही टीचर का वीडियो, लिखा- हर एक को सीखना चाहिए
संक्रमण को छोड़ दूसरी समस्याओं के लिए अस्पताल जाने से लोग कतरा रहे, 65.3% लोगों को लगता है उनके संक्रमित होने का खतरा नहीं
आज 67 नए मामले सामने आए, वाराणसी में मदनपुरा क्षेत्र सील; डिप्टी सीएम मौर्य बोले- सरकारी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट 15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे
Image
अब तक 10 हजार 453 मामले: मेघालय में पहला संक्रमित मिला, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में
Image
बॉलीवुड में लॉक डाउन का असर, कटरीना ने बहन-दोस्तों के साथ बिताया वक्त, घर में बोर हुईं सनी लियोनी